Movie prime

Varanasi: चोलापुर में मंदिर के रास्ते में दीवार निर्माण को लेकर बजरंग दल और ग्रामीणों का प्रदर्शन, 4 थानों की फोर्स तैनात

 
Varanasi: चोलापुर में मंदिर के रास्ते में दीवार निर्माण को लेकर बजरंग दल और ग्रामीणों का प्रदर्शन, 4 थानों की फोर्स तैनात
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

Varanasi: चोलापुर थाना क्षेत्र के चंदापुर में सोमवार को मंदिर के रास्ते में दीवार निर्माण को लेकर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ मिलकर क्रमिक अनशन शुरू कर दिया। प्रदर्शन की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया।

चोलापुर एसओ ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की और कार्रवाई का आश्वासन दिया। राजस्व प्रक्रिया और जांच का हवाला देते हुए लोगों को शांत करने का प्रयास किया गया, लेकिन प्रदर्शनकारी अपनी मांग पर अड़े रहे। Varanasi बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पहले विवादित स्थल से दो किलोमीटर दूर प्रदर्शन किया और बाद में मंदिर के पास पहुंचकर दीवार हटाने की मांग को लेकर नारेबाजी की।

पुलिस ने चेतावनी दी, जिसके बाद स्थिति कुछ शांत हुई। प्रदर्शनकारी दीवार हटाने की मांग पर डटे हैं और चेतावनी दी है कि यदि मांग पूरी नहीं हुई तो आमरण अनशन शुरू किया जाएगा। मौके पर वरिष्ठ अधिकारी, Varanasi के चार थानों की पुलिस और पीएसी बल तैनात है। प्रशासन बातचीत के जरिए समस्या का हल निकालने की कोशिश कर रहा है। हालांकि, विवाद बढ़ने की आशंका के चलते अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और आला अधिकारी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।