Movie prime

Varanasi: बड़ालालपुर में 600 करोड़ की लागत से 400 बेड का सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, हृदय रोगियों को राहत

 
Varanasi: बड़ालालपुर में 600 करोड़ की लागत से 400 बेड का सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, हृदय रोगियों को राहत
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

Varanasi: पूर्वांचल के लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है। अब हृदय शल्य चिकित्सा समेत गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए लखनऊ, नोएडा या दिल्ली जाने की जरूरत नहीं होगी। रिंग रोड फेज-टू के किनारे बड़ालालपुर में करीब तीन एकड़ जमीन पर 600 करोड़ रुपये की लागत से 400 बेड का अपोलो सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल खुलने जा रहा है I

विकास प्राधिकरण (वीडीए) में अस्पताल के मानचित्र आवेदन समेत अन्य विभागों से अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) की प्रक्रिया चल रही है। अस्पताल की स्थापना के लिए पिछले साल ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के तहत कंपनी ने काशी में 600 करोड़ का निवेश किया था।

जिला प्रशासन ने संबंधित विभागों — फायर, प्रदूषण, जल निगम और मेडिकल हेल्थ — को NOC जारी करने के निर्देश दिए हैं। 30 मई को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सभी निवेशकों और विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक होगी, जिसमें परियोजना से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा होगी।

यह अस्पताल हृदय रोग को समर्पित सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल होगा। उद्योग विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अस्पताल के संचालन से लगभग 2000 लोगों को रोजगार मिलेगा। इसके खुलने से वाराणसी समेत चंदौली, गाजीपुर, जौनपुर, बलिया, मऊ, आजमगढ़, भदोही, मिर्जापुर, सोनभद्र और बिहार के कुछ जिलों के लोगों को इलाज में बड़ी सहूलियत होगी।

“600 करोड़ की लागत से खुलने वाले अपोलो सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के लिए जमीन चिह्नित कर ली गई है। वीडीए समेत अन्य विभागों से अनापत्ति प्रमाणपत्र की प्रक्रिया जारी है।” — मोहन शर्मा, उपायुक्त उद्योग