Movie prime

वाराणसी: शौक और पैसों के लिए चुराते थे बाइक, लंका पुलिस ने 4 गाड़ियों के साथ गिरोह का किया पर्दाफाश

 
वाराणसी: शौक और पैसों के लिए चुराते थे बाइक, लंका पुलिस ने 4 गाड़ियों के साथ गिरोह का किया पर्दाफाश
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

Varanasi : पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत लंका थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए दो शातिर वाहन चोरों और दो बाल अपचारियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी की चार मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में रेहान खान (20) निवासी रामनगर और हिमांशु थापा (23) शामिल हैं, जबकि दो बाल अपचारियों को भी हिरासत में लिया गया है। सभी को 2 जुलाई को रामनगर स्थित ग्राउंड के पास से गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में एक बाल अपचारी ने स्वीकार किया कि उसने बीएचयू के न्यू विश्वनाथ मंदिर परिसर से रॉयल एनफील्ड बुलेट चोरी की थी। उसने बताया कि वह शौक पूरा करने और पैसों के लिए वाहन चोरी करता था। वहीं रेहान, हिमांशु और दूसरे बाल अपचारी ने पुलिस को बताया कि उन्होंने चोरी की बाइक कम कीमत में खरीद ली थी।

c

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चार चोरी के वाहन बरामद किए हैं, जिनमें दो रॉयल एनफील्ड बुलेट, एक हीरो ग्लैमर और एक होंडा एक्टिवा 4जी शामिल हैं।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। यह गिरफ्तारी और बरामदगी प्रभारी निरीक्षक राजकुमार के नेतृत्व में लंका थाना पुलिस और सर्विलांस टीम ने संयुक्त रूप से की।