Movie prime

Varanasi : नाव बांधने को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पीड़ित परिवार ने पुलिस कमिश्नर से लगाई न्याय की गुहार

 
Varanasi : नाव बांधने को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पीड़ित परिवार ने पुलिस कमिश्नर से लगाई न्याय की गुहार
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

Varanasi : दशाश्वमेध थाना क्षेत्र के त्रिपुरा भैरवी घाट पर नाव बांधने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद मारपीट में बदल गया। प्रार्थनी आशा देवी का आरोप है कि 12 सितंबर की रात करीब 8 बजे उनके देवर राजू साहनी, उनकी पत्नी सरोज देवी, अनिल साहनी, अमित साहनी और अमन साहनी घर में घुस आए और नाव बांधने की जगह पर जबरन कब्जा करने का दबाव बनाने लगे।

Varanasi : नाव बांधने को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पीड़ित परिवार ने पुलिस कमिश्नर से लगाई न्याय की गुहार

विरोध करने पर आरोपियों ने आशा देवी और उनके बेटों विवेक साहनी व अनिल साहनी को मारपीट कर घायल कर दिया। आरोप है कि सरोज देवी ने घर में रखे सामान को डंडों से तोड़फोड़ किया। शोर मचने पर जब आसपास के लोग जुटे तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गए।

पीड़ित परिवार का कहना है कि उन्होंने मामले की सूचना थाना दशाश्वमेध को दी, लेकिन पुलिस ने इसे पारिवारिक मामला बताते हुए कार्रवाई से इनकार कर दिया। उल्टा विपक्षियों के दबाव में उन्हीं पर मुकदमा दर्ज कर दिया गया।

आशा देवी ने बताया कि घटना की पूरी सीसीटीवी फुटेज मौजूद है। न्याय की मांग को लेकर अब पीड़ित परिवार पुलिस कमिश्नर ऑफिस पहुंचा है।