Movie prime

वाराणसी: बड़ी मस्जिद के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान में जुटी पुलिस

 
....
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी: लोहता थाना क्षेत्र में रविवार देर रात बड़ी मस्जिद के समीप एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने व्यक्ति को अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है और पुलिस उसकी शिनाख्त कराने के प्रयास में जुटी हुई है।

पुलिस के अनुसार, रविवार रात करीब 10 बजे चंदापुर स्थित बड़ी मस्जिद के पास राहगीरों ने एक व्यक्ति को अचेत अवस्था में सड़क किनारे पड़ा देखा। इसकी सूचना तत्काल लोहता पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों से मृतक की पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी।

करीब 40 वर्षीय मृतक के संबंध में पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया वह नशे का आदी प्रतीत हो रहा था। हालांकि, मौके पर ही उसकी मौत की आशंका थी, लेकिन स्थिति स्पष्ट करने के लिए उसे 108 एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस भेज दिया है। साथ ही आसपास के थानों और गुमशुदगी के रिकॉर्ड के आधार पर मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।