Movie prime

वाराणसी कलेक्ट्रेट की टाटा सूमो होगी नीलाम, 31 जुलाई को लगेगी सार्वजनिक बोली

 
वाराणसी कलेक्ट्रेट की टाटा सूमो होगी नीलाम, 31 जुलाई को लगेगी सार्वजनिक बोली
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

Varanasi : कलेक्ट्रेट वाराणसी के राजकीय वाहन टाटा सूमो गोल्ड (वाहन संख्या- यूपी 65 एजी 0740) की सार्वजनिक नीलामी 31 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी। यह नीलामी शाम 4:00 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में नीलामी समिति की ओर से निर्धारित शर्तों एवं प्रतिबंधों के अधीन संपन्न होगी।

जारी सार्वजनिक सूचना के अनुसार, नीलामी में भाग लेने के इच्छुक व्यक्ति या फर्म किसी भी कार्य दिवस पर नाजिर सदर, कलेक्ट्रेट वाराणसी से संपर्क कर वाहन का निरीक्षण कर सकते हैं। साथ ही नीलामी से संबंधित नियम, शर्तों और प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं।

अपर जिलाधिकारी (नगर) एवं वरिष्ठ प्रभारी अधिकारी (नजारत) डॉ. राजेश कुमार द्वारा जारी सूचना में संबंधित विभागों और कार्यालयों को नोटिस बोर्ड पर सूचना चस्पा करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा सहायक सूचना निदेशक, वाराणसी को स्थानीय दैनिक समाचार पत्रों में इस सूचना का निःशुल्क प्रकाशन सुनिश्चित कराने के लिए भी निर्देशित किया गया है।

प्रशासन ने इच्छुक बोलीदाताओं से निर्धारित तिथि एवं समय पर नीलामी में शामिल होने की अपील की है।