Movie prime

वाराणसी: दालमंडी सड़क 30 जून तक होगी तैयार, 60 मकान ध्वस्त, 47 को मिला मुआवजा

वाराणसी पुलिस ने मोबाइल चोरी कर सिम पोर्टिंग और UPI के जरिए बैंक खातों से रुपये उड़ाने वाले दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 9 चोरी के मोबाइल बरामद हुए हैं। पूछताछ में कई जिलों में वारदात करने का खुलासा हुआ है।

 
दालमंडी सड़क 30 जून तक होगी तैयार
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी: दालमंडी चौड़ीकरण परियोजना तेजी से आगे बढ़ रही है और प्रशासन ने 30 जून तक सड़क निर्माण पूरा करने का लक्ष्य तय किया है। लोक निर्माण विभाग (PWD) की ओर से चल रहे अभियान के तहत अब तक 60 मकानों को ध्वस्त किया जा चुका है, जबकि 47 संपत्तियों की रजिस्ट्री कर मुआवजा प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।

245 दिन की कार्ययोजना पर चल रहा काम

दालमंडी सड़क चौड़ीकरण की शुरुआत 29 अक्टूबर को राकेश स्टूडियो के ध्वस्तीकरण के साथ हुई थी। परियोजना के लिए कुल 245 दिनों की कार्ययोजना बनाई गई है। अब तक 154 दिन पूरे हो चुके हैं और काम तय समयसीमा के भीतर चल रहा है।

187 भवनों को दिया गया था नोटिस

परियोजना के तहत कुल 187 मकान/दुकानों को नोटिस जारी किया गया था। इनमें से 181 संपत्तियों का सर्वे किया गया, जबकि बड़ी संख्या में प्रभावित लोगों ने मुआवजे के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।

चौक थाने परिसर में बनाए गए अस्थायी PWD कैंप कार्यालय में प्रभावित लोग अपने दस्तावेज जमा कर रहे हैं। सत्यापन के बाद मुआवजा जारी किया जा रहा है। प्रशासन के अनुसार संपत्तियों का मूल्यांकन 44 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर के सर्किल रेट के दोगुने, यानी 88 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर के आधार पर किया गया है।

दस्तावेज नहीं देने वालों पर होगी अधिग्रहण कार्रवाई

अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जिन लोगों ने अभी तक मुआवजा प्रक्रिया के लिए दस्तावेज जमा नहीं किए हैं, वे जल्द करें। अन्यथा भूमि अधिग्रहण 2013 नियमावली के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।

शंकाओं के समाधान के लिए संयुक्त कैंप

व्यापारियों और स्थानीय निवासियों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन, राजस्व विभाग, PWD और नगर निगम की संयुक्त टीम चौक स्थित कैंप कार्यालय में बैठ रही है। अधिकारियों ने बताया कि एक ही संपत्ति में कई हिस्सेदार होने की स्थिति में सत्यापन के बाद सभी पात्र पक्षों को मुआवजा दिया जा रहा है।

पुरानी काशी की यातायात व्यवस्था को मिलेगी राहत

दालमंडी चौड़ीकरण परियोजना पूरी होने के बाद पुराने शहर के इस व्यस्त व्यापारिक क्षेत्र में जाम की समस्या कम होने की उम्मीद है। स्थानीय व्यापारियों और आम लोगों को बेहतर यातायात सुविधा मिलेगी।