Movie prime

वाराणसी: दशाश्वमेध घाट पर गंगा माता मंदिर के पास लगी आग, समय रहते पाया गया काबू

वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर बुधवार देर रात करीब दो बजे गंगा माता मंदिर के पास आग लग गई। दुकानदार ने आकाशदीप से आग लगने की आशंका जताई। आसपास के लोगों ने पानी की व्यवस्था कर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

 
वाराणसी
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी। दशाश्वमेध घाट पर बुधवार देर रात करीब दो बजे गंगा माता मंदिर के पास अचानक आग लग गई। जल पुलिस चौकी के ठीक सामने हुई इस घटना से आसपास के लोगों में हलचल मच गई। स्थानीय लोगों ने पानी की व्यवस्था कर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राहत की बात रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

जानकारी के अनुसार, गंगा माता मंदिर के बगल में लगी आग की वजह आकाशदीप होने की आशंका जताई जा रही है। दुकानदार के मुताबिक, संभवत: आकाशदीप के कारण आग लगी। ऐसे में घटना को असावधानीवश हुई आग की आशंका से जोड़कर देखा जा रहा है।

सूचना मिलते ही जुटे आसपास के लोग

घटना की जानकारी मिलते ही गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्रा को सूचना दी गई। इसके बाद आसपास के लोगों ने आग बुझाने के लिए पानी की व्यवस्था की। काफी प्रयासों के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। समय रहते आग बुझ जाने से बड़ा नुकसान होने से बच गया।