Movie prime

वाराणसी: जिलाधिकारी ने जनता दर्शन में सुनी फरियादियों की समस्याएं, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश
 

 
 वाराणसी: जिलाधिकारी ने जनता दर्शन में सुनी फरियादियों की समस्याएं, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी। जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट स्थित अपने चैंबर में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान जनसामान्य की विभिन्न समस्याओं को गंभीरता से सुना। फरियादियों ने अपनी शिकायतें रखीं, जिनमें अधिकांश मामलों को संबंधित विभागीय अधिकारियों के मोबाइल पर भेजकर त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि जन समस्याओं को मानवीय दृष्टिकोण से देखा जाए। अधिकारियों को सख्त हिदायत दी गई कि प्राप्त शिकायतों का गंभीरता पूर्वक परीक्षण कर निर्धारित समय-सीमा के अंदर उनका निस्तारण किया जाए तथा फरियादी को इसकी सूचना भी अवश्य दी जाए, ताकि उन्हें बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने जोर दिया कि जनता की शिकायतें केवल सुनी ही नहीं जानी चाहिए, बल्कि उनका प्रभावी समाधान भी सुनिश्चित किया जाना चाहिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और समय पर कार्रवाई न होने पर जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।