Movie prime

वाराणसी: जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बेटियों संग किया पौधारोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

 
वाराणसी: जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बेटियों संग किया पौधारोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

Varanasi : प्रदेशव्यापी वृक्षारोपण महाभियान के तहत रविवार को वाराणसी के जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने अपने सरकारी आवास परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर उनकी बेटियां मैत्रेयी और मैथिली ने भी पूरे उत्साह और समर्पण के साथ पौधे लगाए और अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाई।

जिलाधिकारी ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण की रक्षा ही नहीं करते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, स्वस्थ और सुरक्षित जीवन का आधार भी हैं। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।

c

पौधारोपण के दौरान पारिवारिक सहभागिता ने यह संदेश दिया कि पर्यावरण संरक्षण की शुरुआत घर से होनी चाहिए। यदि प्रत्येक परिवार इस दिशा में एक छोटा कदम उठाए, तो हरित और स्वच्छ वातावरण का लक्ष्य आसानी से प्राप्त किया जा सकता है।

इस अवसर पर राकेश कुमार, जितेंद्र चौबे, मानसिंह, संजय सिंह, राम याद यादव, मोहित एवं विजय कुमार सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे।