Movie prime

Varanasi : DM ने किया मोडेला तिराहा से मोहनसराय तक के कावड़ मार्गों का निरीक्षण, व्यवस्थाओं को परखा

Varanasi : DM ने किया मोडेला तिराहा से मोहनसराय तक के कावड़ मार्गों का निरीक्षण, व्यवस्थाओं को परखा
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

Varanasi: श्रावण मास में बड़ी संख्या में आने वाले कांवड़ यात्रियों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुविधा को लेकर वाराणसी प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इसी क्रम में जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार और अपर पुलिस आयुक्त शिवहरि मीणा ने मोडेला तिराहा से लेकर मोहनसराय तक कांवड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं को परखा।

Varanasi : DM ने किया मोडेला तिराहा से मोहनसराय तक के कावड़ मार्गों का निरीक्षण, व्यवस्थाओं को परखा

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि श्रद्धालुओं की आवाजाही को सुरक्षित और सुगम बनाए रखने के लिए मोहनसराय से मोडेला तिराहा तक की बायीं लेन और सर्विस लेन कांवड़ियों के लिए आरक्षित रहेगी। साथ ही पीडब्ल्यूडी को निर्देश दिया गया कि मोडेला तिराहा, मोहनसराय और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर मजबूत बैरिकेडिंग सुनिश्चित की जाए।

Varanasi : कोरियर मैनेजर पर फायरिंग करने वाला हमलावर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, नौकरी नहीं देने पर मारी थी गोली

भास्कर पोखरा बना प्रमुख पड़ाव

निरीक्षण के दौरान भास्कर पोखरे पर भी अधिकारियों की टीम पहुंची। यहां मंदिर महंत ने बताया कि लगभग 80% कांवड़िए यहीं रुकते हैं, स्नान करते हैं और भोजन करते हैं। जिलाधिकारी ने पोखरे की सफाई, खराब लाइटों की मरम्मत और बैरिकेडिंग के निर्देश दिए ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Varanasi : DM ने किया मोडेला तिराहा से मोहनसराय तक के कावड़ मार्गों का निरीक्षण, व्यवस्थाओं को परखा

पार्किंग व्यवस्था भी दुरुस्त

श्रद्धालुओं की भीड़ को ध्यान में रखते हुए पार्किंग की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जा रही है। इसके लिए मातादीन सुकुल इंटर कॉलेज परिसर का निरीक्षण किया गया और वैकल्पिक पार्किंग के तौर पर जगतपुर इंटर कॉलेज को चिन्हित किया गया है।

इस अवसर पर एडीएम सिटी आलोक कुमार वर्मा, डीसीपी काशी प्रमोद कुमार, पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता के. के. सिंह सहित कई प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।