Movie prime

वाराणसी: डीएम ने SIR कार्यों का किया निरीक्षण, लोगों से लिया फीडबैक

Varanasi: जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने मंडुवाडीह में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) अभियान का औचक निरीक्षण किया। गणना प्रपत्र वितरण, वापसी और डिजिटाइजेशन की प्रगति की समीक्षा की। स्थानीय नागरिकों से फॉर्म प्राप्ति व जमा करने की जानकारी ली और त्रुटिरहित मतदाता सूची बनाने हेतु सक्रिय भागीदारी की अपील की।

 
vv
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

Varanasi : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार (DM) ने मंगलवार को मंडुवाडीह क्षेत्र में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम के तहत चल रहे गणना प्रपत्र वितरण, उसकी वापसी और डिजिटाइजेशन कार्यों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुपरवाइजर और बीएलओ से अद्यतन प्रगति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

निरीक्षण के दौरान DM ने आसपास के स्थानीय नागरिकों से भी बातचीत की और यह पूछा कि क्या उन्हें गणना प्रपत्र प्राप्त हुआ है और क्या उन्होंने फॉर्म भरकर जमा किया है। उन्होंने लोगों को जागरूक करते हुए बताया कि यह अभियान भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संचालित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य त्रुटिरहित और अद्यतन मतदाता सूची तैयार करना है।

04 दिसंबर फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि

डीएम ने कहा कि बीएलओ घर-घर जाकर फॉर्म वितरित कर रहे हैं और मतदाता फॉर्म भरकर बीएलओ को जमा कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि एसआईआर फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 04 दिसंबर निर्धारित है।

डीएम ने निर्वाचन कार्य में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिया कि सभी कार्य निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ किए जाएं। साथ ही चेतावनी दी कि लापरवाही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

डीएम ने आम जनता से अपील की कि वे समय पर अपने गणना प्रपत्र जमा करें ताकि मतदान सूची अपडेट प्रक्रिया समय पर और सही तरीके से पूरी हो सके। उन्होंने कार्मिकों से कहा कि फॉर्म भरने, संग्रहित करने और तकनीकी प्रक्रियाओं के हर चरण में सावधानी बरतें और सूची मिलान में किसी प्रकार की त्रुटि न होने दें।