वाराणसी: DM ने की विकास योजनाओं की समीक्षा, अधिकारियों को हिदायत- किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं
Mar 16, 2026, 22:27 IST
WhatsApp Channel
Join Now
Facebook Profile
Join Now
Instagram Profile
Join Now
वाराणसी। जिले में चल रही विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी Satyendra Kumar ने की। इस दौरान उन्होंने विकास प्राथमिकता वाले 37 बिंदुओं और सीएम डैशबोर्ड पर चल रहे कार्यों की विस्तार से समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने साफ कहा कि विकास कार्यों में लापरवाही या उदासीनता किसी भी हाल में स्वीकार्य नहीं होगी। उन्होंने सभी विभागों को अपने-अपने योजनाओं की नियमित समीक्षा करते हुए समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए।
कई योजनाओं की प्रगति की हुई समीक्षा
बैठक में विभिन्न विभागों की प्रमुख योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया गया। इनमें फैमिली आईडी, पीएम पोषण योजना, विद्यालय निरीक्षण, दशमोत्तर छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति योजना, आयुष्मान कार्ड, पशुधन विभाग, टीकाकरण अभियान, ऑपरेशन कायाकल्प, प्रधानमंत्री आवास (शहरी), एनआरएलएम, मनरेगा, मुख्यमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, आंगनबाड़ी पोषण अभियान और कौशल विकास मिशन जैसी योजनाएं शामिल रहीं।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी जनकल्याणकारी योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर लागू किया जाए और पात्र लोगों तक उनका लाभ जल्द से जल्द पहुंचाया जाए।
सड़कों के निर्माण और अनुरक्षण पर जोर
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने नई सड़कों के निर्माण और सड़कों के अनुरक्षण से जुड़े कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आवंटित लक्ष्य के अनुसार कार्यों में तेजी लाई जाए और प्रगति सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत अधिक से अधिक किसानों की केवाईसी प्रक्रिया पूरी कराने के निर्देश भी दिए गए।
खराब प्रदर्शन वाले ग्रामों की होगी समीक्षा
जिलाधिकारी ने समाज कल्याण अधिकारी को लंबित छात्रवृत्ति डेटा को शीघ्र अग्रसारित करने के निर्देश दिए। वहीं पंचायती राज अधिकारी को निर्देश दिया गया कि सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले ग्रामों की समीक्षा कर लापरवाही करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
बजट समय से खर्च करने के निर्देश
बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि वर्तमान वित्तीय सत्र समाप्ति की ओर है, इसलिए सभी विभाग अपने-अपने बजट की समीक्षा करें और उपलब्ध धनराशि के अनुसार प्रस्तावित कार्यों को पूरा कराते हुए समय से खर्च सुनिश्चित करें।
इस बैठक में मुख्य विकास अधिकारी Prakhar Kumar Singh समेत जिले के सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।