Movie prime

CM डैशबोर्ड पर खराब रैकिंग को लेकर भड़के DM, अफसरों की लगाई क्लास, बोले- जल्द से जल्द करें सुधार

 
DM
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी। कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड एवं विभिन्न निर्माण कार्यों की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि अपने-अपने विभागों की योजनाओं की नियमित समीक्षा कर रैंकिंग में सुधार सुनिश्चित करें।

....

उन्होंने विशेष रूप से उन विभागों पर नाराजगी जताई, जिनकी रैंकिंग मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर ‘सी’ और ‘डी’ श्रेणी में है। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे कार्यप्रणाली में सुधार लाकर जल्द से जल्द बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी पात्र लाभार्थियों तक समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पहुंचना चाहिए। योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयसीमा में पूरा करने पर जोर दिया।

निर्माण परियोजनाओं की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जिन कार्यों की समयसीमा निर्धारित है, उन्हें तेजी से और गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए। जिन परियोजनाओं में समय विस्तार की आवश्यकता है, उनके लिए ठोस कारण प्रस्तुत करते हुए प्रस्ताव भेजा जाए। साथ ही जिन योजनाओं में अतिरिक्त धनराशि की जरूरत है, उनके लिए डिमांड तत्काल प्रेषित की जाए।

उन्होंने यह भी कहा कि जो परियोजनाएं किसी कारणवश पूर्ण नहीं कराई जा सकतीं, उनके संबंध में आवश्यक कार्रवाई करते हुए उन्हें डैशबोर्ड से हटाने की प्रक्रिया पूरी की जाए।

बैठक के अंत में जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि ‘सी’ और ‘डी’ रैंकिंग वाले विभागों की प्रतिदिन मॉनिटरिंग की जाए, ताकि विकास कार्यों की गति और गुणवत्ता दोनों सुनिश्चित हो सके।