Movie prime

वाराणसी: बेसिक शिक्षा विभाग की डीटीएफ बैठक संपन्न, विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा

 
 वाराणसी: बेसिक शिक्षा विभाग की डीटीएफ बैठक संपन्न, विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी। बेसिक शिक्षा विभाग, वाराणसी की जिला स्तरीय टास्क फोर्स (डीटीएफ) की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी ने की, जिसमें मुख्य विकास अधिकारी, डायट प्राचार्य, बेसिक शिक्षा अधिकारी, जनपद के सभी खंड शिक्षा अधिकारी, जिला परियोजना अधिकारी तथा विभिन्न गैर-सरकारी संगठनों (एनजीओ) के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

बैठक में चहक कार्यक्रम, डीसी प्रशिक्षण, सामुदायिक सहभागिता, विद्यालयों में चल रहे निर्माण कार्य, नामांकन एवं छात्र-छात्राओं की उपस्थिति, निपुण भारत मिशन की प्रगति सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से समीक्षा की गई।

समीक्षा के दौरान विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन में प्राप्त उपलब्धियों और सामने आ रही चुनौतियों पर विस्तृत चर्चा हुई। अधिकारियों ने योजनाओं के प्रभावी संचालन के लिए सुझाव भी प्रस्तुत किए। बैठक में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने कहा कि प्राथमिक शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार सरकार की प्राथमिकता है और सभी विभागीय अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए योजनाओं का लाभ प्रत्येक विद्यालय और छात्र तक पहुंचाना सुनिश्चित करें।