Movie prime

वाराणसी: विजया नगरम् मार्केट में चला अतिक्रमण अभियान, सड़क कब्जाने वालों पर हुई कार्रवाई

Varanasi: नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल के निर्देश पर विजया नगरम् मार्केट में अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया। सहायक नगर आयुक्त अनिल यादव के नेतृत्व में सड़क पर कब्जा कर रहे दुकानदारों व ठेला-खोमचा वालों पर कार्रवाई की गई। शिकायतों की जांच में अतिक्रमण सही पाए जाने पर प्रवर्तन दल ने अभियान शुरू किया।
 
ff
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

Varanasi : नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल के निर्देश पर विजया नगरम् मार्केट में व्यापक अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई सहायक नगर आयुक्त अनिल यादव के नेतृत्व में की गई। लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ दुकानदारों द्वारा सड़क पर अतिक्रमण किया जा रहा है, वहीं ठेला-खोमचा लगाने वाले भी मुख्य मार्ग पर कब्जा कर रहे हैं, जिससे स्थानीय निवासियों और राहगीरों को आवागमन में गंभीर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।

शिकायतों की पुष्टि के लिए नगर निगम द्वारा स्थलीय जांच कराई गई, जिसमें अवैध अतिक्रमण की शिकायतें सही पाई गईं। इसके बाद सहायक नगर आयुक्त अनिल यादव अतिक्रमण टीम और प्रवर्तन दल के साथ मौके पर पहुंचे और अभियान की शुरुआत की।

अभियान के दौरान कई अवैध दुकानें और सड़क पर कब्जा कर बनाई गई संरचनाएँ हटाई गईं। वहीं कार्रवाई के दौरान लगभग 5 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक को भी जब्त किया गया। अतिक्रमणकर्ताओं और प्लास्टिक नियमों का उल्लंघन करने वालों से कुल ₹14,900 का जुर्माना वसूला गया।

नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने निर्देश दिए हैं कि शहर के सभी बाजारों और मुख्य मार्गों पर नियमित रूप से अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया जाए, ताकि यातायात सुचारु रहे तथा शहर की स्वच्छता एवं व्यवस्था बनी रहे।