Movie prime

Varanasi: होटल क्लार्क्स में हुए नेत्र चिकित्सा सम्मेलन में डॉ. आर. के. ओझा और अन्य विशेषज्ञों ने प्रस्तुत किए सफल उपचार के अनुभव

WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

Varanasi: डॉ. अग्रवाल्स आई हॉस्पिटल, वाराणसी शाखा एवं आर.के. नेत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में होटल क्लार्क्स, कैंटोनमेंट में एक उच्चस्तरीय नेत्र चिकित्सा सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस शैक्षणिक सम्मेलन का उद्देश्य नेत्र चिकित्सा के क्षेत्र में हो रहे नवीनतम नवाचारों, जटिल रोगों के उन्नत उपचारों और अत्याधुनिक तकनीकों को साझा करना था।

Varanasi: होटल क्लार्क्स में हुए नेत्र चिकित्सा सम्मेलन में डॉ. आर. के. ओझा और अन्य विशेषज्ञों ने प्रस्तुत किए सफल उपचार के अनुभव

कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. अग्रवाल्स आई हॉस्पिटल Varanasi शाखा के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. आर.के. ओझा ने की। उन्होंने लेसिक लेज़र, मोतियाबिंद सर्जरी तथा जटिल नेत्र रोगों के आधुनिक उपचारों पर गहन चर्चा की, जिससे उपस्थित चिकित्सकों को अद्यतन जानकारी प्राप्त हुई।

Varanasi: होटल क्लार्क्स में हुए नेत्र चिकित्सा सम्मेलन में डॉ. आर. के. ओझा और अन्य विशेषज्ञों ने प्रस्तुत किए सफल उपचार के अनुभव

विशेषज्ञों की प्रस्तुतियाँ:

Varanasi: होटल क्लार्क्स में हुए नेत्र चिकित्सा सम्मेलन में डॉ. आर. के. ओझा और अन्य विशेषज्ञों ने प्रस्तुत किए सफल उपचार के अनुभव
  • डॉ. अतुल साहू रेटिना स्पेशलिस्ट, ने जटिल रेटिना विकारों और उनके सफल उपचार की दिशा में किए गए कार्यों और केस स्टडी साझा कीं।
  • डॉ. वंदना यादव, ग्लूकोमा स्पेशलिस्ट, ने ग्लूकोमा (काला मोतियाबिंद) के नवीनतम निदान और उपचार तकनीकों पर रोशनी डाली।
  • डॉ. आयुषी ओझा एवं डॉ. निवेदिता सिंह, कॉर्निया स्पेशलिस्ट, ने कॉर्नियल डिसऑर्डर्स और उनके एडवांस ट्रीटमेंट के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी।
Varanasi: होटल क्लार्क्स में हुए नेत्र चिकित्सा सम्मेलन में डॉ. आर. के. ओझा और अन्य विशेषज्ञों ने प्रस्तुत किए सफल उपचार के अनुभव

सम्मेलन में विशेषज्ञों द्वारा प्रस्तुत प्रेज़ेंटेशन्स में वास्तविक मरीजों के केस स्टडी और उनकी जटिलताओं का सफल समाधान कैसे किया गया, इस पर विशेष बल दिया गया, जिससे उपस्थित चिकित्सकों को व्यावहारिक सीख प्राप्त हुई।

Varanasi: होटल क्लार्क्स में हुए नेत्र चिकित्सा सम्मेलन में डॉ. आर. के. ओझा और अन्य विशेषज्ञों ने प्रस्तुत किए सफल उपचार के अनुभव

Varanasi शहर के मशहूर ओर्थोपेडिक्स सर्जन डॉ. केवीपी सिंह ने कार्यक्रम में अपनी उल्लेखनीय उपस्थिति दर्ज कराई ।

Varanasi: होटल क्लार्क्स में हुए नेत्र चिकित्सा सम्मेलन में डॉ. आर. के. ओझा और अन्य विशेषज्ञों ने प्रस्तुत किए सफल उपचार के अनुभव

यह संयुक्त पहल नेत्र चिकित्सकों के लिए अत्यंत लाभकारी मंच सिद्ध हुई, जहां चिकित्सा जगत की नवीनतम उपलब्धियों, अनुसंधान और उपचार विधियों का आदान-प्रदान हुआ। आयोजकों ने भविष्य में भी ऐसे शैक्षणिक एवं चिकित्सा उन्नयन के कार्यक्रमों का आयोजन जारी रखने की घोषणा की, जिससे नेत्र चिकित्सा का क्षेत्र निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर हो सके।