Movie prime

वाराणसी: 15 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी फहीम खान गिरफ्तार

 
वाराणसी: 15 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी फहीम खान गिरफ्तार
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

Varanasi : रामनगर थाना पुलिस ने 15 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता की मां की तहरीर पर 1 जुलाई को रामनगर थाने में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं एवं पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आयुक्त के निर्देश पर विशेष टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की गई।

पुलिस टीम ने गुरुवार को फहीम खान (37 वर्ष) निवासी मछरहट्टा, रामनग को भूसा मंडी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है और मामले की विवेचना जारी है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक कौशलेन्द्र बहादुर सिंह, उपनिरीक्षक पंकज मिश्रा, कांस्टेबल प्रभाकर राव तथा सेवानिवृत्त कांस्टेबल सदानंद चौरसिया शामिल रहे।