Movie prime

वाराणसी: बुनकर कॉलोनी में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख
 

 
वाराणसी: बुनकर कॉलोनी में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी। स्थानीय थाना क्षेत्र के करसड़ा स्थित बुनकर आवासीय कॉलोनी में सोमवार दोपहर एक बड़ा हादसा हुआ। बुनकर अहमद अली के घर में बिजली की शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई, जिससे घर में रखा गया लाखों रुपये का गृहस्थी सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया। आग इतनी भीषण थी कि मकान की दीवारें और छत भी फट गईं।

घटना के समय अहमद अली अपने परिवार के साथ कॉलोनी में थोड़ी दूर स्थित पड़ोसी के घर गए हुए थे। जब धुआं उठने की सूचना मिली, तो वे दौड़कर घर पहुंचे तो देखा कि पूरा घर आग की लपटों में घिरा हुआ था और सामान धधक-धधक कर जल रहा था। अहमद अली ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी और पड़ोसियों की मदद से पानी डालकर बड़ी मुश्किल से काफी देर बाद आग पर काबू पाया जा सका।

आग लगने से परिवार को भारी नुकसान हुआ है और वे फिलहाल परेशान हैं। घटना की जानकारी मिलते ही रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल के निर्देश पर अपना दल एस के जिला सचिव ओम प्रकाश सिंह तथा दक्षिणी जोन अध्यक्ष चंद्रशेखर पटेल मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित अहमद अली से मुलाकात कर हालात का जायजा लिया और सरकार से उचित आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।