Movie prime

वाराणसी: सिलेंडर फटने से घर में भीषण आग, एक गंभीर घायल, 50 हजार का नुकसान
 

 
 वाराणसी: सिलेंडर फटने से घर में भीषण आग, एक गंभीर घायल, 50 हजार का नुकसान
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी। भेलूपुर थाना क्षेत्र के गुलाब वाटिका के पास मंगलवार को एक घर में अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम और दुर्गाकुंड चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।

बताया जा रहा है कि मकान मालिक रामनरेश सोनकर के घर में किराए पर रहने वाले कल्लू का परिवार, जिसमें कुल 7 सदस्य हैं, दाने बेचने का काम करता है। घटना के समय घर में गैस सिलेंडर फटने से आग लग गई, जिससे सतवंत पुत्र तेजबली सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

परिवार के सदस्य कल्लू ने बताया कि हादसे के वक्त वह घर के बाहर था। अचानक तेज धमाके की आवाज सुनकर वह दौड़ते हुए घर पहुंचा। जब वह दूसरे तल पर गया तो देखा कि दीवार टूट चुकी थी और उसका छोटा बेटा मामूली रूप से घायल हो गया था, जिसे तत्काल अस्पताल भेजा गया।

फायर ब्रिगेड की टीम महज 5 मिनट में मौके पर पहुंच गई, लेकिन गली संकरी होने के कारण दमकल की गाड़ी अंदर नहीं जा सकी। इसके बाद कर्मियों ने पाइप के जरिए आग पर काबू पाया।

इस हादसे में घर का काफी सामान जलकर खाक हो गया। परिवार की एक महिला ने बताया कि घर में रखी जमा पूंजी भी आग की भेंट चढ़ गई। घटना में लगभग 50 हजार रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।