Movie prime

Varanasi Flood : 2 सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा गंगा का जलस्तर, जानें खतरे के निशान से कितनी दूर

 
ganga
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी। काशी में गंगा के जलस्तर में एक बार फिर बढ़ोतरी दर्ज की गई है। केंद्रीय जल आयोग (CWC) के राजघाट गेज स्थल पर बुधवार सुबह 10 बजे गंगा का जलस्तर 70.32 मीटर दर्ज किया गया। जलस्तर में फिलहाल 2 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ोतरी हो रही है।

केंद्रीय जल आयोग के अनुसार, राजघाट पर गंगा का चेतावनी स्तर 70.262 मीटर और खतरे का स्तर 71.262 मीटर निर्धारित है। मौजूदा जलस्तर चेतावनी स्तर से ऊपर पहुंच चुका है और खतरे के निशान से करीब 0.94 मीटर नीचे है। वहीं, गंगा का अब तक का उच्चतम बाढ़ स्तर (H.F.L.) 73.901 मीटर दर्ज है।

जलस्तर में लगातार हो रही बढ़ोतरी के बीच गंगा किनारे रहने वाले लोगों और घाटों पर आने वाले श्रद्धालुओं को सतर्क रहने की जरूरत है। पानी बढ़ने के साथ निचले इलाकों और घाटों पर भी इसका असर दिखाई दे सकता है।edited at 11:28 AM