Movie prime

वाराणसी: मलहैया प्राथमिक विद्यालय में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने किया मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण

वाराणसी के प्राथमिक विद्यालय मलहैया में सेवा भारती स्वास्थ्य आयाम की ओर से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। आर.के. नेत्रालय, अरवाचीन हॉस्पिटल और एपेक्स मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने मरीजों की स्वास्थ्य जांच, परामर्श और आवश्यक उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई।

 
वाराणसीवाराणसी
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी: शहर के प्राथमिक विद्यालय, मलहैया में सेवा भारती स्वास्थ्य आयाम की ओर से सोमवार को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसके साथ ही नेत्र विशेषज्ञ डॉ आरके ओझा की ओर से शिविर में मुफ्त नेत्र जांच भी किया गया। शिविर का उद्देश्य आम लोगों को स्पेश्लिस्ट डॉक्टरों की सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना रहा।

स्पेश्लिस्ट डॉक्टरों ने की स्वास्थ्य जांच

शिविर में विभिन्न रोगों की जांच के साथ मरीजों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श और आवश्यक उपचार की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों ने लोगों को समय पर जांच कराने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की सलाह दी।

ग

कई अस्पतालों का मिला सहयोग

इस स्वास्थ्य शिविर में आर.के. नेत्रालय (डॉ. अग्रवाल्स आई हॉस्पिटल यूनिट) ने मुख्य सहयोगी की भूमिका निभाई। इसके अलावा अरवाचीन हॉस्पिटल और एपेक्स मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल ने भी चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण सहयोग दिया।

स्वास्थ्य जागरूकता पर दिया गया जोर

आयोजकों ने बताया कि इस तरह के शिविरों का उद्देश्य लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना और समय रहते बीमारियों की पहचान कर उचित इलाज सुनिश्चित करना है। शिविर में आए लोगों ने विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श लेकर स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी भी प्राप्त की।

ग

सेवा भारती स्वास्थ्य आयाम ने भविष्य में भी इसी तरह के जनहितकारी स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर अधिक से अधिक लोगों तक चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने की बात कही।