Movie prime

Varanasi: इंस्टाग्राम पर दोस्ती बनी मुसीबत, युवती को निजी फोटो वायरल करने की धमकी, आरोपी पर केस दर्ज
 

 
 Varanasi: इंस्टाग्राम पर दोस्ती बनी मुसीबत, युवती को निजी फोटो वायरल करने की धमकी, आरोपी पर केस दर्ज
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी: वाराणसी के चोलापुर थाना क्षेत्र में एक युवती ने युवक पर निजी तस्वीरें वायरल करने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता के अनुसार, करीब 10 महीने पहले उसकी मुलाकात इंस्टाग्राम के जरिए चौबेपुर थाना क्षेत्र के जयरामपुर निवासी संदीप पटेल से हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और कई बार मुलाकात भी हुई। इसी दौरान आरोपी ने युवती के मोबाइल से उसकी निजी तस्वीरें अपने फोन में ले लीं।

युवती वाराणसी में एक प्राइवेट जॉब करती है। कुछ समय बाद जब इस संबंध की जानकारी युवती के परिजनों को हुई, तो उन्होंने दोनों को समझाकर मिलने-जुलने पर रोक लगा दी। इसके बाद आरोपी के परिजन उसे गुजरात भेज दिए।

पीड़िता का आरोप है कि गुजरात जाने के बाद भी संदीप पटेल लगातार फोन कर उससे बात करने का दबाव बना रहा है। बात न करने पर वह निजी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करने और परिजनों को भेजने की धमकी दे रहा है।

मामले में एसीपी सारनाथ विदुष सक्सेना ने बताया कि युवती की तहरीर पर चोलापुर थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 351, 352 और आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।