Movie prime

वाराणसी : 6.80 लाख की उचक्कागिरी, शर्ट पर कुछ गिरने का झांसा देकर रुपये ले उड़ा बदमाश

वाराणसी के गायघाट में उचक्के ने चालक को शर्ट पर कुछ गिरने की बात कहकर भ्रमित किया और चार पहिया वाहन में रखा 6.80 लाख रुपये का पैकेट लेकर फरार हो गया। घटना हनुमान लस्सी के सामने हुई। कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।

 
उचक्कागिरी
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी: गायघाट क्षेत्र में उचक्कागिरी का एक मामला सामने आया है। यहां एक अज्ञात व्यक्ति ने चालक को उसकी शर्ट के पीछे कुछ गिरने की बात कहकर भ्रमित किया और इसी दौरान चार पहिया वाहन में रखा 6.80 लाख रुपये से भरा पैकेट लेकर फरार हो गया। घटना 18 अगस्त की शाम करीब 7:30 बजे हनुमान लस्सी के सामने हुई।

मामले में मीरजापुर के चुनार क्षेत्र के ग्राम रजौली अधवार निवासी कृपाशंकर केशरी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

चालक को बातों में उलझाकर की वारदात

पीड़ित के मुताबिक, उन्होंने अपनी चार पहिया गाड़ी हनुमान लस्सी, गायघाट के सामने डिवाइडर के दूसरी ओर खड़ी की थी। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति चालक के पास पहुंचा और उसकी शर्ट के पीछे कुछ गिरा होने की बात कही। चालक ने जब शर्ट पर गिरे सामान को देखने का प्रयास किया, तभी आरोपी ने मौके का फायदा उठाया और वाहन में रखा रुपये का पैकेट निकाल लिया। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया।

पैकेट में रखे थे 6.80 लाख रुपये

कृपाशंकर केशरी ने पुलिस को बताया कि वाहन में रखे पैकेट में कुल 6 लाख 80 हजार रुपये थे। आरोपी रुपये लेकर फरार हो गया। घटना के बाद पीड़ित ने तत्काल कोतवाली पुलिस को इसकी जानकारी दी और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अब पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर आरोपी की पहचान करने में जुटी है।