Varanasi: गंगा दशहरा पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने घाटों पर उतरे अपर पुलिस आयुक्त शिवहरी मीना, बोट से किया निरीक्षण
Jun 5, 2025, 15:06 IST
WhatsApp Channel
Join Now
Facebook Profile
Join Now
Instagram Profile
Join Now
Varanasi: गंगा दशहरा के अवसर पर वाराणसी में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए कमिश्नरेट पुलिस पूरी तरह सतर्क रही। इसी क्रम में गुरुवार को अपर पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय) श्री शिवहरी मीना ने स्वयं सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया।
उन्होंने रामापुरा चौराहा से गोदौलिया चौराहा, सिंह द्वार होते हुए दशाश्वमेध घाट तक पैदल गश्त कर सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की। इसके बाद उन्होंने दशाश्वमेध घाट से अस्सी घाट और फिर अस्सी से नमो घाट तक पुलिस बोट में सवार होकर गंगा नदी के रास्ते सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। इस अवसर पर Varanasi पुलिस उपायुक्त (काशी-जोन) श्री गौरव वंशवाल और सहायक पुलिस आयुक्त श्री अतुल अंजान त्रिपाठी भी मौजूद रहे।
