Movie prime

वाराणसी: आधी रात मकान में घुसा विशालकाय अजगर, पुलिस पहुंचने से पहले ग्रामीणों ने पकड़ लिया
 

 
 वाराणसी: आधी रात मकान में घुसा विशालकाय अजगर, पुलिस पहुंचने से पहले ग्रामीणों ने पकड़ लिया
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी। बड़ागांव थाना क्षेत्र के रमईपट्टी गांव में बीती मध्यरात्रि नेशनल हाईवे किनारे आरटीओ कार्यालय के पास एक मकान में विशालकाय अजगर दिखाई देने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही बड़ागांव पुलिस मौके के लिए रवाना हुई, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों ने अजगर को पकड़कर गांव से दूर ताल के पास छोड़ दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

जानकारी के अनुसार, रमईपट्टी निवासी अशोक पटेल के मकान में रात के समय विशालकाय अजगर दिखाई पड़ा। अजगर को देखते ही परिवार और आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने एकजुट होकर अजगर को पकड़ लिया और उसे पास के सीवान स्थित ताल के पास छोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलने पर उप निरीक्षक अभय नाथ तिवारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि पुलिस के पहुंचने तक ग्रामीण अजगर को पकड़कर वहां से ले जा चुके थे। पूछताछ में ग्रामीणों ने बताया कि अजगर को दूसरी जगह छोड़ दिया गया है।

बरसात के मौसम में आबादी के बीच अजगर निकलने की घटना से ग्रामीणों में चिंता बनी हुई है। हालांकि, अजगर को गांव से दूर छोड़ दिए जाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।