Movie prime

Varanasi : प्रेम-प्रसंग से परेशान युवती ने युवक के घर में लगाई फांसी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

 
Varanasi : प्रेम-प्रसंग से परेशान युवती ने युवक के घर में लगाई फांसी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

Varanasi : सिंधौरा थाना क्षेत्र के पाल नगर गांव में रविवार को एक 21 वर्षीय युवती ने पड़ोसी युवक के घर जाकर फांसी लगाकर जान दे दी। यह सनसनीखेज घटना क्षेत्र में हड़कंप मचा गई है। प्राथमिक जांच में प्रेम-प्रसंग और शादी के दबाव का मामला सामने आ रहा है, जबकि युवती के पिता ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है और आरोपी युवक फरार है।

युवक के दबाव से थी परेशान

मृतका की पहचान पाल नगर निवासी बबीता (21) पुत्री बचान पाल के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, बबीता पर पड़ोसी युवक धर्मराज पाल जबरन शादी का दबाव बना रहा था और मानसिक रूप से उसे परेशान कर रहा था। इसी तनाव में आकर रविवार को युवती आरोपी युवक के घर पहुंची और एक कमरे में जाकर पंखे से दुपट्टे के सहारे फांसी लगा ली।

Varanasi : दालमंडी में चौड़ीकरण के लिए 189 मकान-दुकानों पर मापी के लिए लगा लाल निशान, बनेगी वाराणसी की ‘मॉडल सड़क’

अंदर से बंद था कमरा

सूचना मिलने पर सिंधौरा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार, कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। घर में मौजूद युवक की भाभी ने जब दरवाजा नहीं खुला तो शोर मचाया। इसके बाद ग्रामीणों ने दरवाजा तोड़ा और युवती को फंदे से उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन युवती के पिता ने हत्या की आशंका जताई है।

Varanasi: सीपी मोहित अग्रवाल का बड़ा एक्शन; भेलूपुर, चौबेपुर थानों को नए थानेदार, 3 पुलिसकर्मी निलंबित

आरोपी युवक फरार

घटना के बाद से आरोपी युवक धर्मराज फरार बताया जा रहा है। पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है। प्रेम प्रसंग और मानसिक उत्पीड़न के पहलुओं को भी जांच में शामिल किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।