Movie prime

Varanasi: वाराणसी में पहली बार राष्ट्रीय स्कूली तीरंदाजी प्रतियोगिता, 1200 खिलाड़ी दिखाएंगे तीरंदाजी का हुनर

 
Varanasi: वाराणसी में पहली बार राष्ट्रीय स्कूली तीरंदाजी प्रतियोगिता, 1200 खिलाड़ी दिखाएंगे तीरंदाजी का हुनर
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

Varanasi: देशभर के 1200 तीरंदाज वाराणसी में अपने निशाने का कमाल दिखाएंगे। पहली बार शहर में अंडर-14 राष्ट्रीय स्कूली तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन 19 से 21 नवंबर तक लालपुर स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर क्रीड़ा संकुल में होगा। इस प्रतियोगिता में सभी प्रदेशों, केंद्र शासित राज्यों के साथ-साथ नवोदय विद्यालय और इंडियन पब्लिक स्कूल के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

गुरुवार को संयुक्त शिक्षा निदेशक Varanasi मंडल दिनेश सिंह ने स्टेडियम का निरीक्षण किया। इसके बाद जिला ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष डॉ. एके सिंह, उप क्रीड़ा अधिकारी डॉ. मंजूर आलम अंसारी और अकरम महमूद के साथ बैठक में प्रतियोगिता को फुटबॉल मैदान में आयोजित करने का निर्णय लिया गया। खिलाड़ियों, निर्णायकों और अतिथियों के ठहरने के लिए स्थान की तलाश जारी है।

प्रतियोगिता में 43 टीमें हिस्सा लेंगी, जिनमें से 26 प्रदेशों की टीमों ने भागीदारी की स्वीकृति दे दी है। प्रत्येक टीम में 12 बालक, 12 बालिका खिलाड़ी, कोच और मैनेजर समेत 30 सदस्य होंगे। रिकर्व, इंडियन और कंपाउंड श्रेणियों में मेडल के लिए मुकाबला होगा।

आयोजन को भव्य बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। मेडल मुरादाबाद और ट्रॉफी अलीगढ़ में तैयार कराई जा रही है। शुभंकर चयन की प्रक्रिया भी जारी है। प्रतियोगिता का सजीव प्रसारण बड़ी स्क्रीनों पर किया जाएगा, ताकि मैदान के हर कोने से दर्शक इसे देख सकें। सटीक परिणाम के लिए ड्रोन का उपयोग भी होगा।

उत्तर प्रदेश तीरंदाजी संघ के अधिकारी और निर्णायक भी Varanasi में मौजूद रहेंगे। खिलाड़ियों के भोजन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, जिसमें 1200 से 1400 कैलोरी का शाकाहारी और मांसाहारी आहार शामिल होगा। नाश्ते में बनारसी पकवानों का स्वाद मिलेगा। इसके अलावा, खिलाड़ियों को एक दिन काशी दर्शन का अवसर भी दिया जाएगा।