Movie prime

वाराणसी: स्कूल ड्रेस की दुकान की आड़ में अवैध गैस रिफिलिंग, 12 घरेलू सिलिंडर जब्त

वाराणसी के जंसा थाना क्षेत्र में स्कूल यूनिफार्म की दुकान की आड़ में अवैध गैस रिफिलिंग का खुलासा हुआ। खाद्य एवं रसद विभाग की छापेमारी में 12 घरेलू गैस सिलिंडर बरामद किए गए। कर्मचारी फरार हो गए, जबकि दुकान मालिक पर कार्रवाई की तैयारी है।

 
अवैध गैस रिफिलिंग
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी: सेवापुरी तहसील के जंसा थाना क्षेत्र अंतर्गत नैपुरा गेट के पास गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब स्कूल यूनिफार्म की दुकान की आड़ में अवैध गैस रिफिलिंग और भंडारण का खुलासा हुआ। खाद्य एवं रसद विभाग की टीम ने छापेमारी कर मौके से 12 घरेलू गैस सिलिंडर बरामद किए।

खाद्य पूर्ति अधिकारी के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई का नेतृत्व पूर्ति निरीक्षक गुलाब यादव ने किया। मुखबिर से सूचना मिलने पर जब टीम नैपुरा गेट स्थित ‘शौर्य यूनिफार्म एंड स्कूल ड्रेस’ नामक दुकान पर पहुंची, तो दुकान के अंदर काम कर रहे कर्मचारी गेट बंद कर मौके से फरार हो गए।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मामले की सूचना एसडीएम राजातालाब को दी गई। इसके बाद एसडीएम के निर्देश पर नायब तहसीलदार दीपाली मौर्य और जंसा थाना प्रभारी अजय कुमार यादव मौके पर पहुंचे। प्रशासनिक और पुलिस टीम की मौजूदगी में गोदाम की तलाशी ली गई, जहां से घरेलू गैस सिलिंडर और रिफिलिंग से जुड़ा सामान बरामद हुआ।

इस दौरान दुकान मालिक अभिषेक मिश्रा ने छापेमारी टीम के साथ तीखी बहस करते हुए अभद्र व्यवहार किया। अधिकारियों के अनुसार मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है और गैस सिलिंडरों को जब्त कर लिया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।