Movie prime

वाराणसी : घर बुलाकर युवक पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, 7 दिन बाद अस्पताल में तोड़ा दम

 
/.
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी: जंसा थाना क्षेत्र स्थित हरसोस गांव में एक युवक को कथित रूप से पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने का मामला सामने आया है। गंभीर रूप से झुलसे युवक की उपचार के दौरान सात दिन बाद मौत हो गई, जिसके बाद पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, 29 मई 2026 की शाम करीब 8 बजे हरसोस गांव निवासी अमन राजभर उर्फ प्रिंशु को गांव के ही छोटेलाल राजभर, उसकी पत्नी चुन्नी देवी और पुत्र छोटू उर्फ छोटू DJ ने अपने घर बुलाया था। आरोप है कि किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद तीनों ने अमन के साथ मारपीट की और उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी।

घटना में गंभीर रूप से झुलसे अमन को तत्काल उपचार के लिए कबीरचौरा मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उपचार के दौरान 5 जून 2026 की सुबह उसकी मौत हो गई।

मृतक के पिता रामनिवास Rajbhar, निवासी राजापुर थाना चोलापुर, की तहरीर पर थाना जंसा में तीनों नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।

घटना को लेकर क्षेत्र में तनाव की स्थिति को देखते हुए अस्पताल, पोस्टमार्टम हाउस और गांव में पुलिस बल तैनात किया गया। थाना जंसा प्रभारी द्वारा मुकदमा दर्ज किए जाने के आश्वासन के बाद परिजनों ने वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर शव का अंतिम संस्कार किया।

गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चोलापुर पुलिस भी लगातार निगरानी कर रही है। थाना प्रभारी चोलापुर एस.आर. गौतम पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।