Movie prime

वाराणसी : मामूली विवाद में पति ने पत्नी को गला दबाकर मार डाला, आरोपी पति फरार

 
...
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now
वाराणसी। लक्सा थाना क्षेत्र के औरंगाबाद इलाके में गुरुवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। मामूली विवाद के बाद पति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया।

मृतका की पहचान पूनम शर्मा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पूनम और आरोपी मनोज शर्मा दोनों की यह दूसरी शादी थी। देर रात घर में हुए विवाद के दौरान मनोज ने कथित तौर पर पत्नी का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची लक्सा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कबीरचौरा अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी पति की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। मामले की जांच जारी है।