Movie prime

Varanasi : मानमंदिर घाट पर डूबते युवक को NDRF के जवान ने बचाया

 
Varanasi : मानमंदिर घाट पर डूबते युवक को NDRF के जवान ने बचाया
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

Varanasi : दशाश्वमेध घाट पर तैनात एनडीआरएफ की 11वीं बटालियन के एक सतर्क जवान ने आज अपनी जान जोखिम में डालकर एक किशोर की जान बचाकर अद्वितीय मानवीय सेवा का परिचय दिया। घटना मान मंदिर घाट की है, जहां स्नान के दौरान 17 वर्षीय रामनिवास राठौर, निवासी जनपद हरदोई, गहरे पानी में बह गया और डूबने लगा।

एनडीआरएफ के जवान ने बिना किसी देरी के तुरंत गंगा में छलांग लगा दी और किशोर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। तट पर लाने के बाद उसे तुरंत प्राथमिक उपचार दिया गया, जिसके बाद उसकी हालत पूरी तरह से स्थिर है।

Varanasi Police : नव नियुक्त अपर पुलिस आयुक्त ने यातायात लाइन कार्यालयों का किया निरीक्षण

यह साहसिक घटना श्री मनोज कुमार शर्मा, उप महानिरीक्षक, एनडीआरएफ के मार्गदर्शन में कार्य कर रही टीम द्वारा निभाए जा रहे दायित्व की सशक्त मिसाल है। वर्तमान में यह टीम वाराणसी के प्रमुख घाटों पर जलगश्त और पिकेट ड्यूटी के जरिए जनसुरक्षा का कार्य बखूबी कर रही है।