Movie prime

वाराणसी में श्रद्धालुओं की भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा, अपर पुलिस आयुक्त ने किया निरीक्षण

 
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी। महाकुंभ 2025 प्रयागराज से लौट रहे स्नानार्थियों, श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुगमता एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. एस. चन्नप्पा ने गुरुवार को वाराणसी में विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों का भ्रमण और निरीक्षण किया।

वाराणसी में श्रद्धालुओं की भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा, अपर पुलिस आयुक्त ने किया निरीक्षण

इस दौरान उन्होंने चौकाघाट, लहुराबीर, बेनिया बाग, रामापुरा चौराहा, गोदौलिया चौराहा, दशाश्वमेध घाट से लेकर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट नंबर 04 से प्रवेश कर मंदिर कॉरिडोर, ललिता घाट और मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। इसके बाद पुनः गेट नंबर 04 से मैदागिन चौराहा होते हुए गोदौलिया चौराहा तक पैदल गश्त कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने मौजूद अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और भीड़ नियंत्रण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही, श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शनार्थियों की सुगमता हेतु लाइन व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने पर जोर दिया।