Movie prime

Varanasi: शहर में गंदगी पर नगर निगम की सख्त कार्रवाई, गन्दगी फैलाने वालों पर FIR और भारी जुर्माना

 
Nagar Nigam Varanasi
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

Varanasi: नगर निगम प्रशासन ने शहर में बढ़ती गंदगी को लेकर सख्त रुख अपनाया है। घरों के मलबे और मीट-मांस की दुकानों से फैलने वाली गंदगी पर अब दुकानदारों पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा। बार-बार नियम तोड़ने वालों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की जाएगी।

नवंबर से नगर निगम द्वारा विशेष अभियान शुरू किया जाएगा। दीपावली के दौरान चालान बुक लागू हो जाएगी, जिसके तहत 100 रुपये से 5000 रुपये तक का जुर्माना वसूला जाएगा। जरूरत पड़ने पर पर्यावरण संरक्षण के तहत भी कड़ी कार्रवाई होगी। पहले चरण में लोगों को जागरूक करने पर जोर दिया जाएगा। 

यदि किसी प्लॉट में कूड़ा, गंदगी या जलभराव की शिकायत मिली, तो प्लॉट मालिक पर 5000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। नगर निगम ने निरीक्षकों को अपने-अपने क्षेत्रों में कड़ी निगरानी रखने और गाइडलाइन उल्लंघन पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।