वाराणसी Nagar Nigam को 11 दिनों में मिला 5.39 करोड़ का संपत्तिकर, 11534 भवन स्वामियों ने उठाया छूट का लाभ
May 30, 2025, 22:22 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
Facebook
Profile
Join Now
Instagram
Profile
Join Now
Varanasi : Nagar Nigam द्वारा संपत्तिकर पर दी जा रही विशेष छूट योजना के अंतर्गत महज 11 दिनों में 11534 भवन स्वामियों ने कर भुगतान कर 5.39 करोड़ रुपये का राजस्व निगम कोष (Revenue Corporation Fund) में जमा किया। इस दौरान नागरिकों को गृहकर, जलकर और सीवरकर पर 10 से 20 प्रतिशत तक की छूट मिली।
नगर निगम द्वारा आयोजित विशेष छूट योजना 17 मई 2025 को महापौर अशोक कुमार तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यकारिणी समिति की बैठक में पारित की गई थी। इसके तहत 31 जुलाई 2025 तक करदाता निम्नलिखित लाभ प्राप्त कर सकते हैं:
- जोन कार्यालय या काउंटर पर स्वयं भुगतान करने पर 10% छूट
- ऑनलाइन या क्यूआर कोड से भुगतान पर 12% छूट
- पूर्व बकाया समेत पूरा कर चुकाने पर 20% छूट
उल्लेखनीय आँकड़े
- 18 मई से 30 मई 2025 के बीच जमा कुल राशि: ₹5.39 करोड़
- गृहकर: ₹2.85 करोड़
- जलकर और सीवरकर: ₹2.52 करोड़
- कुल करदाता: 11,534 भवन स्वामी
- ऑनलाइन/क्यूआर कोड से भुगतान करने वाले: 2961 भवन स्वामी
- ऑनलाइन जमा राशि: ₹1.73 करोड़
नगर निगम द्वारा डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से UPI और QR कोड की सुविधा वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई है। नागरिकों की ओर से इस पर उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिली है।
नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने सभी भवन स्वामियों से आग्रह किया है कि वे निर्धारित तिथि 31 जुलाई 2025 से पहले अपना संपत्तिकर जमा कर इस विशेष छूट योजना का लाभ अवश्य उठाएं।
