Movie prime

PM Modi पर लिखी 500 से ज्यादा किताबों की प्रदर्शनी, वाराणसी के रुद्राक्ष में आज से ‘नमो बुक फेस्ट’

वाराणसी के रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में 7 और 8 अक्टूबर को ‘नमो बुक फेस्ट’ का आयोजन होगा। यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन, नेतृत्व, शासन मॉडल और नीतियों पर लिखी 500 से अधिक पुस्तकों को एक छत के नीचे प्रदर्शित किया जाएगा। आयोजन में कई लेखक, कलाकार और प्रमुख हस्तियां शामिल होंगी।
 
PM Modi
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन, व्यक्तित्व, नेतृत्व और नीतियों पर लिखी गई 500 से अधिक पुस्तकों को अब एक ही जगह पर देखने और पढ़ने का मौका मिलेगा। वाराणसी के रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में 7 और 8 अक्टूबर को ‘नमो बुक फेस्ट’ का आयोजन किया जा रहा है। दो दिवसीय पुस्तक प्रदर्शनी में मोदी के सार्वजनिक जीवन और राजनीतिक सफर से जुड़ी विभिन्न भाषाओं की पुस्तकों को प्रदर्शित किया जाएगा।

यह आयोजन काउंसिल फॉर मीडिया एंड पब्लिक पॉलिसी रिसर्च की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संवैधानिक पद पर 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में कराया जा रहा है। आयोजक अशोक श्रीवास्तव के मुताबिक, प्रदर्शनी दोनों दिन सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक आम लोगों के लिए खुली रहेगी।

एक छत के नीचे मोदी पर लिखी 500 से ज्यादा किताबें

‘नमो बुक फेस्ट’ की खासियत यह है कि इसमें प्रधानमंत्री मोदी के जीवन और सार्वजनिक सफर पर अलग-अलग लेखकों की ओर से लिखी गई 500 से अधिक पुस्तकों को एक जगह प्रदर्शित किया जाएगा।

इन किताबों में मोदी के जीवन, राजनीतिक सफर, नेतृत्व शैली, शासन मॉडल और विभिन्न नीतियों से जुड़े विषयों को अलग-अलग नजरिए से प्रस्तुत किया गया है। आयोजकों का कहना है कि प्रदर्शनी के जरिए पाठकों, युवाओं और विचारकों को प्रधानमंत्री मोदी के सफर को पुस्तकों के माध्यम से करीब से समझने का अवसर मिलेगा।

युवाओं के बीच संवाद पर जोर

आयोजन का उद्देश्य सिर्फ पुस्तकों का प्रदर्शन करना नहीं है। इसके जरिए खासतौर पर युवाओं के बीच नरेंद्र मोदी की नीतियों, नेतृत्व और विकसित भारत के विजन को लेकर संवाद शुरू करने की कोशिश की जा रही है। ‘नमो बुक फेस्ट’ का पहला संस्करण दिल्ली में आयोजित किया गया था। अब इसका आयोजन काशी में किया जा रहा है।

‘नमो बुक फेस्ट-जेन वी’ कॉन्सेप्ट भी लॉन्च

कार्यक्रम के दौरान ‘नमो बुक फेस्ट-जेन वी’ कॉन्सेप्ट भी लॉन्च किया गया। इसमें उस युवा पीढ़ी को केंद्र में रखा गया है, जो विकसित भारत के विजन के साथ आगे बढ़ने की सोच रखती है।

आयोजकों के अनुसार, इस कॉन्सेप्ट के जरिए युवाओं को विचार, नेतृत्व, विकास और भारत के भविष्य से जुड़े विषयों पर संवाद के लिए एक मंच देने की कोशिश की जाएगी।

कई चर्चित चेहरे होंगे शामिल

नमो बुक फेस्ट में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े कई चर्चित चेहरे भी शामिल होंगे। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह, ‘हनुमान अंश’ फिल्म की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर, गायक सुनील लोधी, लेखक अमीश त्रिपाठी, राहुल शिवशंकर, आरजे रौनक, अभिनेत्री सुजैन बर्नर्ट, आदित्य राज कौल, गौतम चिकरमाने और नलिन मेहता के शामिल होने की जानकारी दी गई है। वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भी प्रदर्शनी देखने पहुंचने की संभावना जताई गई है।

दो दिन रुद्राक्ष में लगेगी प्रदर्शनी

‘नमो बुक फेस्ट’ का आयोजन 7 और 8 अक्टूबर को रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में होगा। प्रदर्शनी सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक खुली रहेगी। यहां आने वाले लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जुड़ी अलग-अलग भाषाओं में प्रकाशित पुस्तकों को एक ही स्थान पर देख सकेंगे।

काशी में हो रहा यह आयोजन इसलिए भी खास है क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वाराणसी से लंबे समय से राजनीतिक और सार्वजनिक जुड़ाव रहा है। ऐसे में उनके जीवन और नीतियों पर केंद्रित पुस्तकों की यह प्रदर्शनी स्थानीय पाठकों और पुस्तक प्रेमियों के लिए आकर्षण का केंद्र बन सकती है।