Movie prime

Varanasi : नेवादा वार्ड में मेयर ने किया मिनी नलकूप का शिलान्यास, 400 परिवारों को मिलेगा पेयजल लाभ

 
Varanasi : नेवादा वार्ड में मेयर ने किया मिनी नलकूप का शिलान्यास, 400 परिवारों को मिलेगा पेयजल लाभ
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

Varanasi : वाराणसी के महापौर अशोक कुमार तिवारी ने वार्ड संख्या 26, नेवादा में रविवार एक मिनी नलकूप का विधिवत शिलान्यास किया। यह नलकूप लगभग ₹31 लाख 33 हजार की लागत से स्थापित किया जाएगा, जिससे क्षेत्र की पेयजल समस्या को काफी हद तक दूर किया जा सकेगा।

300 से 400 परिवार होंगे लाभान्वित

यह मिनी नलकूप वाराणसी (Varanasi) के नेवादा क्षेत्र की गणेश धाम कॉलोनी के लगभग 300 से 400 परिवारों के लिए वरदान साबित होगा। इस पहल से वर्षों से पेयजल संकट से जूझ रहे स्थानीय निवासियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

Varanasi : नेवादा वार्ड में मेयर ने किया मिनी नलकूप का शिलान्यास, 400 परिवारों को मिलेगा पेयजल लाभ

शिलान्यास कार्यक्रम में वार्ड की पार्षद गरिमा सिंह सहित अनेक स्थानीय जनप्रतिनिधि और समाजसेवी उपस्थित रहे। प्रमुख उपस्थित लोगों में नवीनत पांडेय 'अतुल', मदन मोहन तिवारी, गुड्डू पटेल, श्याम भूषण, रविन्द्र सिंह, राजकुमार, रविदास मंडल अध्यक्ष जितेंद्र पटेल, अमित सिंह, अमरनाथ पटेल, चंद्रशेखर सिंह, नीरज सिंह, पंकज सिंह, गुड्डू सिंह तथा गणेश धाम विकास समिति के सदस्य और स्थानीय नागरिक सम्मिलित रहे।

Varanasi Ropeway : केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा ने किया देश के पहले अर्बन रोपवे स्टेशन का निरीक्षण, किया ये बड़ा ऐलान

महापौर ने जताया विकास के प्रति संकल्प

महापौर अशोक तिवारी ने इस अवसर पर कहा कि वाराणसी नगर निगम नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है। नेवादा जैसे क्षेत्रों में पानी की समस्या को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जा रहा है, और यह नलकूप उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।