Varanasi: निर्जला एकादशी पर निकली काशी विश्वनाथ कलश यात्रा, ऑपरेशन सिंदूर को किया समर्पित
Jun 6, 2025, 14:36 IST
WhatsApp Channel
Join Now
Facebook Profile
Join Now
Instagram Profile
Join Now
Varanasi: पवित्र निर्जला एकादशी के अवसर पर शुक्रवार की सुबह काशी में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। काशी मोक्षदायनी सेवा समिति की ओर से आयोजित इस वार्षिक कलश यात्रा की शुरुआत सुबह 7 बजे राजेंद्र प्रसाद घाट से हुई और यात्रा बाबा विश्वनाथ मंदिर के गेट नंबर चार पर आकर संपन्न हुई।
इस बार की कलश यात्रा को देशभक्ति की भावना से जोड़ते हुए 'ऑपरेशन सिंदूर' को समर्पित किया गया। यात्रा में हजारों की संख्या में महिलाएं सिर पर पवित्र जल से भरा कलश और हाथों में तिरंगा लिए शामिल हुईं। हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा Varanasi क्षेत्र शिवमय हो उठा।
कलश यात्रा के समापन के बाद बाबा विश्वनाथ का अभिषेक सिंधु, चिनाब, रीवा, मानसरोवर और गंगा नदी के पवित्र जल से किया गया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री नीलकंठ तिवारी, निधि अग्रवाल, दिलीप सिंह सहित कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे।
