Movie prime

वाराणसी: कमिश्नरी बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने ली शपथ, मंडलायुक्त ने दी जिम्मेदारी

 
वाराणसी: कमिश्नरी बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने ली शपथ, मंडलायुक्त ने दी जिम्मेदारी
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

Varanasi : कमिश्नरी सभागार में आयोजित एक गरिमामय समारोह में एस.राजलिंगम ने कमिश्नरी बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष लालचंद चौबे, महामंत्री अजय कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण की और अपने दायित्वों का ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन करने का संकल्प लिया।

अधिवक्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण

इस अवसर पर मंडलायुक्त एस. राजलिंगम ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि न्याय व्यवस्था को मजबूत बनाने में अधिवक्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने आशा जताई कि बार एसोसिएशन के पदाधिकारी अधिवक्ताओं की समस्याओं के समाधान के साथ-साथ न्यायिक कार्यों के सुचारू संचालन में भी सकारात्मक सहयोग देंगे।

उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन में अधिवक्ताओं की भूमिका का उल्लेख करते हुए कहा कि देश की आजादी के बाद भी कई महत्वपूर्ण पदों पर अधिवक्ताओं को जिम्मेदारी दी गई। इस दौरान उन्होंने केशवानंद भारती मामले और देश की न्याय व्यवस्था में जनहित याचिका (PIL) की शुरुआत का भी जिक्र किया।

v

अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं

कार्यक्रम में अपर आयुक्त विवेक कुमार ने भी सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी और विधिसम्मत कार्यों में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि वादकारियों को सुगम न्याय दिलाने के लिए सभी का सहयोग आवश्यक है।

v

समारोह में उपायुक्त खाद्य ओमप्रकाश पटेल, सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेम प्रकाश सहित बार एसोसिएशन के सदस्य, अधिवक्ता और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।