वाराणसी : संत रविदास जयंती पर BJP ने निकाली भव्य कलश यात्रा, बागेश्वरी मंडल में गूंजा भक्तिमय माहौल
Varanasi : भारतीय जनता पार्टी के उत्तरी विधानसभा क्षेत्र के बागेश्वरी मंडल की ओर से संत गुरु शिरोमणि रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर सोमवार, 17 अगस्त को भव्य एवं भक्तिमय कलश यात्रा का आयोजन किया गया।
कलश यात्रा बीजेपी महानगर कार्यालय, गुलाब बाग से भव्य रथ के साथ शुरू हुई और क्षेत्र के विभिन्न मार्गों से होते हुए तेलियाबाग चौराहा पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान पूरे मार्ग पर श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला।

प्रमुख मंदिरों में पहुंचा पवित्र कलश
कलश यात्रा के दौरान क्षेत्र के प्रमुख देवस्थलों पर पवित्र कलश ले जाया गया। यात्रा चौड़ा माता मंदिर, जीजीआईसी हनुमान मंदिर, मलदहिया स्थित बरम बाबा मंदिर, तेलियाबाग स्थित मरी माई मंदिर और तेलियाबाग चौराहा स्थित शीतला माता मंदिर से होकर गुजरी।
इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, महिलाएं और स्थानीय श्रद्धालु यात्रा में शामिल हुए।

इन नेताओं ने किया नेतृत्व
कलश यात्रा का नेतृत्व बागेश्वरी मंडल अध्यक्ष मनोज सोनकर (मन्नू), मंडल प्रभारी एवं पूर्व महामंत्री चंद्रशेखर उपाध्याय, मंडल महामंत्री सत्य प्रकाश जायसवाल और मनोज विश्वकर्मा ने किया।
यात्रा में पार्षद सिद्धनाथ शर्मा, सुशील गुप्ता, राजेंद्र यादव, संजू सरोज और विनय सादजा सहित बीजेपी के मंडल पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष, वरिष्ठ पदाधिकारी, बड़ी संख्या में महिलाएं और स्थानीय श्रद्धालु मौजूद रहे।

