Movie prime

वाराणसी: पंचगंगा घाट पर नहाते वक्त युवक की डूबने से मौत, NDRF ने निकाला शव

वाराणसी के पंचगंगा घाट पर गंगा स्नान के दौरान एक युवक की डूबने से मौत हो गई। बिहार निवासी श्याम कुमार दोस्तों के साथ नहा रहे थे, तभी गहरे पानी में चले गए। सूचना पर NDRF ने सर्च ऑपरेशन चलाकर शव को बाहर निकाला। घटना से इलाके में शोक का माहौल है।

 
वाराणसी
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी: कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित पंचगंगा घाट पर बुधवार सुबह गंगा स्नान के दौरान एक युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान श्याम कुमार के रूप में हुई है, जो रोहतास, बिहार का निवासी बताया जा रहा।

जानकारी के अनुसार, श्याम कुमार अपने दोस्तों के साथ पंचगंगा घाट पर गंगा स्नान कर रहे थे। इसी दौरान वह अचानक गहरे पानी की ओर चले गए और देखते ही देखते डूबने लगे। साथ में मौजूद दोस्तों ने शोर मचाया, लेकिन तब तक वह पानी में डूब गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर NDRF की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने तत्काल सर्च ऑपरेशन शुरू किया और गोताखोरों की मदद से काफी मशक्कत के बाद युवक का शव नदी से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।