Movie prime

वाराणसी : गैस सिलेंडर नहीं मिला तो सड़क पर उतरे लोग, सलारपुर में घंटो चक्का जाम 

वाराणसी के सारनाथ क्षेत्र स्थित सलारपुर सतरंगी तिराहे पर गैस सिलेंडर की अनियमित आपूर्ति से नाराज लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। खाली सिलेंडर रखकर प्रशासन और गैस एजेंसी के खिलाफ नारेबाजी की गई। पुलिस के आश्वासन के बाद जाम समाप्त हुआ।

 
सलारपुर
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी: गैस सिलेंडर की अनियमित आपूर्ति से नाराज स्थानीय लोगों ने गुरुवार को सारनाथ थाना क्षेत्र के सलारपुर सतरंगी तिराहे पर चक्का जाम कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के कारण मुख्य मार्ग पर घंटों यातायात बाधित रहा और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

खाली सिलेंडर सड़क पर रखकर किया प्रदर्शन

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि बीते कई दिनों से क्षेत्र में गैस सिलेंडर की आपूर्ति बाधित है, जिससे घरेलू कामकाज प्रभावित हो रहा है। आक्रोशित महिलाओं और पुरुषों ने खाली सिलेंडर सड़क पर रखकर गैस एजेंसी और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

लोगों ने रोका यातायात, लगा लंबा जाम

देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए और सतरंगी तिराहे पर आवागमन पूरी तरह ठप कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि जब तक गैस की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित नहीं की जाती, आंदोलन जारी रहेगा।

चक्का जाम की सूचना पर सारनाथ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया। अधिकारियों ने जल्द गैस आपूर्ति बहाल कराने का आश्वासन दिया, जिसके बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ और यातायात धीरे-धीरे सामान्य हो सका।