Movie prime

वाराणसी : लोगों को गर्मी में लो-वोल्टेज और ट्रिपिंग से मिलेगी राहत, BLW पहाड़ी गेट पर नया उपकेंद्र शुरू

 
...
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी की जनता को निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति देने की दिशा में पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। बी.एल.डब्ल्यू क्षेत्र के पहाड़ी गेट पर नए 33/11 केवी उपकेंद्र की टेस्टिंग और कमीशनिंग का कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है।

5700 उपभोक्ताओं को मिलेगा सीधा लाभ

2x5 MVA क्षमता वाले इस नए उपकेंद्र के शुरू होने से अमरा खैरा, रोहनिया और मंडुआडीह उपकेंद्रों का लोड अब साझा किया जाएगा। इससे करीब 5700 उपभोक्ताओं को लो-वोल्टेज और बार-बार ट्रिपिंग की समस्या से राहत मिलेगी।

बिजली विभाग के अनुसार यह कदम बढ़ती बिजली मांग और गर्मियों के अतिरिक्त लोड को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है।

9 प्रमुख उपकेंद्रों की बढ़ाई गई क्षमता

विद्युत व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए वाराणसी क्षेत्र के 9 महत्वपूर्ण 33/11 केवी उपकेंद्रों की क्षमता वृद्धि का कार्य भी रिकॉर्ड समय में पूरा किया गया है।

इन उपकेंद्रों में शामिल हैं:

पन्ना लाल पार्क
दौलतपुर
गोइठहाँ
रामनगर
भट्टी
काशीपुर
दीनदासपुर
गंजारी
सिंधोरा

इनकी क्षमता बढ़ने से आने वाले समय में बढ़ते लोड और तकनीकी चुनौतियों से निपटने में मदद मिलेगी।

735 ट्रांसफार्मर हुए स्थापित

उपभोक्ताओं की बढ़ती जरूरतों को देखते हुए विभाग ने अब तक 735 वितरण परिवर्तकों (ट्रांसफार्मर) की स्थापना और क्षमता वृद्धि का कार्य पूरा कर लिया है।

इसमें नए 250 KVA ट्रांसफार्मर लगाए गए और पुराने ट्रांसफार्मरों को अपग्रेड किया गया है। इसके अलावा 300 नए ट्रांसफार्मर लगाने का काम मिशन मोड में जारी है, जिन्हें अगले एक सप्ताह के भीतर चालू कर दिया जाएगा।

‘विश्वस्तरीय बिजली व्यवस्था’ बनाने पर जोर

पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड प्रबंधन ने कहा कि निगम का उद्देश्य हर उपभोक्ता तक सुरक्षित, सुगम और उच्च गुणवत्ता वाली बिजली पहुंचाना है।

विभाग का दावा है कि वाराणसी समेत पूरे पूर्वांचल में आधुनिक और विश्वस्तरीय बिजली ढांचा तैयार करने की दिशा में लगातार काम जारी रहेगा।