Movie prime

वाराणसी: सारनाथ में फार्मा लाइसेंस की आड़ में बेच रहा था कोडीन युक्त सिरप, दवा कारोबारी गिरफ्तार

 
वाराणसी: सारनाथ में फार्मा लाइसेंस की आड़ में बेच रहा था कोडीन युक्त सिरप, दवा कारोबारी गिरफ्तार
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

Varanasi : थाना सारनाथ पुलिस ने कोडीन युक्त औषधियों की अवैध बिक्री के मामले में एक वांछित अभियुक्त फैजुर रहमान (उम्र लगभग 43 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त आशियाना आजाद नगर, थाना करेली, प्रयागराज का निवासी है। यह कार्रवाई 22 जनवरी 2026 को रात 10 बजे थाना सारनाथ परिसर से की गई।

घटना का विवरण

औषधि निरीक्षक श्री जुनाब अली ने 18 दिसंबर 2025 को थाना सारनाथ में तहरीर दी थी कि फैजुर रहमान ने प्रोपराईटर मेसर्स पीडी फार्मा की औषधि विक्रय अनुज्ञप्ति का दुरुपयोग कर कोडीन युक्त औषधियों को बिना चिकित्सकीय परामर्श और कानूनी औपचारिकताएँ पूरी किए खुले बाजार में नशे के प्रयोगार्थ बेचा। साथ ही, अभियुक्त ने लोकसेवक द्वारा जांच में शामिल होने के निर्देश की अवज्ञा भी की। 

v

इस शिकायत के आधार पर थाना सारनाथ में धारा 318(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2), 208, 61(2) बीएनएस और 26(d) NDPS एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई जारी है।

गिरफ्तारी टीम में पंकज कुमार त्रिपाठी (थानाध्यक्ष),सौरभ तिवारी सहित अन्य मौजूद रहे।