Varanasi: प्रधानमंत्री मोदी अगस्त के पहले सप्ताह में आ सकते हैं काशी, जनसभा स्थल की तलाश शुरू
Jul 16, 2025, 12:36 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
Facebook
Profile
Join Now
Instagram
Profile
Join Now
Varanasi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगस्त के पहले सप्ताह में काशी दौरे पर आ सकते हैं। इसे लेकर तैयारियां तेज़ हो गई हैं। प्रशासनिक स्तर पर प्रस्तावित जनसभा और लोकार्पण-शिलान्यास के लिए उपयुक्त स्थलों की तलाश शुरू हो चुकी है।
बारिश के मौसम को देखते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में जनसभा की संभावना कम मानी जा रही है, ऐसे में Varanasi शहरी क्षेत्र में ही कार्यक्रम के लिए स्थल तलाशा जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार व पुलिस अधिकारियों ने सेवापुरी क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज और डिग्री कॉलेज के मैदान का निरीक्षण किया।
हालांकि, इस Varanasi दौरे को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी हर तीन से चार महीने में वाराणसी आते हैं। पिछली यात्रा 12 अप्रैल को हुई थी, और अब तीन महीने पूरे हो चुके हैं। ऐसे में अगस्त की शुरुआत में पीएम का आगमन संभावित माना जा रहा है।
