Movie prime

वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल: वरुणा जोन में 240 पुलिसकर्मियों के तबादले, देखें लिस्ट
 
 वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल: वरुणा जोन में 240 पुलिसकर्मियों के तबादले, देखें लिस्ट
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी। पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी के वरुणा जोन में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है। अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा कार्यालय की ओर से जारी आदेश के तहत कुल 240 पुलिसकर्मियों का तबादला किया गया है। इनमें उपनिरीक्षक, मुख्य आरक्षी, महिला मुख्य आरक्षी, आरक्षी और महिला आरक्षी शामिल हैं, जिन्हें विभिन्न थानों और कार्यालयों में नई तैनाती दी गई है।

वाराणसी। पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी के वरुणा जोन में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है। अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा कार्यालय की ओर से जारी आदेश के तहत कुल 240 पुलिसकर्मियों

जारी सूची के अनुसार, लोहता थाना से कई पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण किया गया है, जबकि रोहनिया, चौबेपुर, सारनाथ, मंडुवाडीह, कैंट, लालपुर-पांडेयपुर और शिवपुर थाना क्षेत्रों में भी बड़े पैमाने पर फेरबदल हुआ है। पुलिस लाइन और जोन कार्यालयों में भी कई कर्मियों की तैनाती बदली गई है।

वाराणसी। पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी के वरुणा जोन में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है। अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा कार्यालय की ओर से जारी आदेश के तहत कुल 240 पुलिसकर्मियों

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी संबंधित पुलिसकर्मी तत्काल प्रभाव से अपने नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करें और तीन दिनों के भीतर अनुपालन आख्या उपलब्ध कराएं। यह तबादले प्रशासनिक आवश्यकता और कार्य व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से किए गए हैं।

वाराणसी। पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी के वरुणा जोन में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है। अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा कार्यालय की ओर से जारी आदेश के तहत कुल 240 पुलिसकर्मियों

सूत्रों के अनुसार, कई ऐसे पुलिसकर्मियों को भी नई तैनाती दी गई है जो लंबे समय से एक ही थाने में कार्यरत थे। लोहता थाना से जुड़े कई आरक्षियों और महिला आरक्षियों को रोहनिया, चौबेपुर समेत अन्य थानों में भेजा गया है, जबकि विभिन्न थानों से कर्मियों की तैनाती लोहता थाना में भी की गई है।