Movie prime

काशी में श्रद्धालु की मददगार पुलिस: भीड़ में गिरा मोबाइल CCTV से खोजकर लौटाया

काशी विश्वनाथ दर्शन को आए बिहार निवासी हिमांशु मिश्रा का मोबाइल गोदौलिया में भीड़ के बीच गिर गया। सूचना पर मदनपुरा पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से मोबाइल बरामद कर लौटाया। यात्री ने वाराणसी पुलिस की तत्परता की सराहना की।

 
मददगार पुलिस
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी: बिहार से काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए आए श्रद्धालु हिमांशु मिश्रा पुत्र कौशल मिश्रा का मोबाइल फोन गोदौलिया चौराहे पर भीड़ के बीच कहीं गिर गया। मोबाइल गुम होने की सूचना श्रद्धालु ने तत्काल मदनपुरा पुलिस चौकी को दी।

सूचना मिलते ही मदनपुरा चौकी पर तैनात उपनिरीक्षक इमरान अंसारी एवं कांस्टेबल देवेंद्र यादव ने तत्परता दिखाते हुए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू की। फुटेज के आधार पर पुलिस टीम ने खोया हुआ मोबाइल फोन खोजकर सुरक्षित रूप से बरामद कर लिया।

मोबाइल मिलने पर श्रद्धालु/यूट्यूबर हिमांशु मिश्रा ने वाराणसी पुलिस की तत्परता और संवेदनशीलता की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। पुलिस की इस पहल से काशी आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों में सुरक्षा व विश्वास की भावना और मजबूत हुई है।