Movie prime

दुर्गाकुंड मंदिर में खोया कैमरा, पुलिस ने तुरंत खोजा- विदेशी पर्यटक ने कहा- थैंक्यू वाराणसी पुलिस

वाराणसी के दुर्गाकुंड मंदिर में नवरात्रि के दौरान एक विदेशी पर्यटक का कैमरा खो गया, जिसे पुलिस ने कुछ ही मिनटों में CCTV की मदद से बरामद कर लिया। कैमरा वापस मिलने पर पर्यटक ने वाराणसी पुलिस की सराहना करते हुए कहा—‘इंडिया में सब कुछ पॉसिबल है।’

 
दुर्गाकुंड मंदिर में खोया कैमरा
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी: चैत्र नवरात्र के मौके पर दुर्गाकुंड स्थित मां कुष्मांडा मंदिर में उमड़ी भीड़ के बीच एक विदेशी पर्यटक का कैमरा खो गया। हालांकि, दुर्गाकुंड पुलिस की तत्परता के चलते कुछ ही घंटों में कैमरा बरामद कर विदेशी पर्यटक को सौंप दिया गया।

जानकारी के अनुसार, इटली के रोम शहर से आए दो पर्यटक मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान मंदिर परिसर में उनका कैमरा कहीं गुम हो गया। परेशान पर्यटकों ने तत्काल दुर्गाकुंड पुलिस चौकी पर इसकी सूचना दी।

सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी विकास मिश्रा सक्रिय हो गए और अपनी टीम के साथ मंदिर परिसर व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की। पुलिस की त्वरित कार्रवाई के चलते जल्द ही कैमरे का पता लगा लिया गया और उसे सुरक्षित बरामद कर पर्यटकों को वापस सौंप दिया गया।

अपना खोया सामान वापस पाकर विदेशी पर्यटक अलेक्सेंडर ने वाराणसी पुलिस का आभार जताते हुए कहा, ‘थैंक यू वाराणसी पुलिस… इन इंडिया एवरीथिंग इज़ पॉसिबल।‘