Movie prime

वाराणसी पुलिस की सख्त कार्रवाई, 3 शातिर गो-तस्करों की हिस्ट्रीशीट खोली
 

 
 वाराणसी पुलिस की सख्त कार्रवाई, 3 शातिर गो-तस्करों की हिस्ट्रीशीट खोली
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी। पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी के वरुणा जोन में अपराधियों और विशेष रूप से गो-तस्करों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना चौबेपुर और थाना चोलापुर की पुलिस ने बुधवार को कुल 3 शातिर अपराधियों/गो-तस्करों की हिस्ट्रीशीट खोल दी है।

थाना चौबेपुर पुलिस ने पिकेश कुमार और राहुल यादव की हिस्ट्रीशीट तैयार की, जबकि थाना चोलापुर पुलिस ने राहुल यादव की हिस्ट्रीशीट खोली। ये सभी अपराधी पहले से ही विभिन्न गंभीर अपराधों में लिप्त रह चुके हैं, मुख्य रूप से गोवध और पशु क्रूरता से जुड़े मामलों में संलिप्त पाए गए है।

अपराधियों का विवरण निम्नलिखित है:

1. पिकेश कुमार पुत्र रामाश्रय राम, निवासी बर्थराकला, थाना चौबेपुर  
   - हिस्ट्रीशीट संख्या: 32-A  
   - आपराधिक इतिहास: गोवध अधिनियम की धारा 3/5A/8, पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 11

2. राहुल यादव पुत्र राम भरोस यादव, निवासी अमोली भादिवां, थाना चौबेपुर  
   - हिस्ट्रीशीट संख्या: 53-A  
   - आपराधिक इतिहास: गोवध अधिनियम की धारा 3/5A/8, पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 11, धारा 325 बीएनएस

3. राहुल यादव पुत्र फौजदार यादव, निवासी परानापट्टी, थाना चोलापुर  
   - हिस्ट्रीशीट संख्या: 102-A  
   - आपराधिक इतिहास: गोवध अधिनियम की धारा 3/5A/5B/8, पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 11

पुलिस ने बताया कि इन अपराधियों पर अब नियमित निगरानी रखी जाएगी। अपराध की रोकथाम के लिए लगातार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी और कानून के अनुसार सख्ती बरती जाएगी। पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी का यह अभियान गो-तस्करी और संबंधित अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।