वाराणसी पुलिस में बड़ा फेरबदल, 11 चौकी प्रभारियों का तबादला, जानिए किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी
वाराणसी: पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी में प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस उपायुक्त (वरुणा जोन) की ओर से जारी आदेश के अनुसार 11 उपनिरीक्षकों (चौकी प्रभारियों) का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण कर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। यह कार्रवाई पुलिस स्थापना बोर्ड की संस्तुति के बाद जनहित और प्रशासनिक आवश्यकता को देखते हुए की गई है।
इन चौकी प्रभारियों को मिली नई तैनाती
जारी स्थानांतरण आदेश के अनुसार निम्नलिखित उपनिरीक्षकों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं-
- उपनिरीक्षक अनिल कुमार सिंह को तरना चौकी (थाना शिवपुर) का प्रभारी बनाया गया।
- उपनिरीक्षक पवन कुमार को भट्ठवर चौकी (थाना रोहनिया) की जिम्मेदारी मिली।
- उपनिरीक्षक परवेज को गंगापुर चौकी (थाना रोहनिया) का प्रभारी बनाया गया।
- उपनिरीक्षक सुशील सिंह को कचहरी चौकी (थाना कैंट) भेजा गया।
- उपनिरीक्षक रोहित सिंह को फुलवरिया चौकी (थाना कैंट) का प्रभारी बनाया गया।
- उपनिरीक्षक जितेंद्र पाल सिंह को चिरईगांव चौकी (थाना चोलापुर) की कमान सौंपी गई।
- महिला उपनिरीक्षक दीक्षा पाण्डेय को आशापुर चौकी (थाना सारनाथ) का प्रभारी बनाया गया।
- उपनिरीक्षक बलवंत कुमार को अदलहाट बाजार चौकी (थाना कैंट) की जिम्मेदारी दी गई।
- उपनिरीक्षक योगेन्द्र कुमार को मण्डुआडीह करसड़ा चौकी (थाना मण्डुआडीह) भेजा गया।
- उपनिरीक्षक शैलेन्द्र सिंह को सरायमोहन चौकी (थाना सारनाथ) का प्रभारी बनाया गया।
- उपनिरीक्षक रामस्वरूप को पंडित दीनदयाल अस्पताल चौकी (थाना कैंट) की जिम्मेदारी सौंपी गई।
प्रशासनिक जरूरतों के आधार पर लिया गया फैसला
पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह स्थानांतरण प्रशासनिक आवश्यकता और जनहित को ध्यान में रखते हुए किया गया है। नई तैनाती के बाद संबंधित चौकियों में कानून-व्यवस्था, पुलिसिंग और जनसुनवाई व्यवस्था को और प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया जाएगा।
